चुकंदर और अनार का जूस पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:08

अनार और चुकंदर का जूस पीने के 7 फायदे

अनार और चुकंदर का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी अनार और चुकंदर मिक्स जूस (Pomegranate and Beetroot Juice) का सेवन किया है। अनार और चुकंदर मिक्स जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार और चुकंदर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अनार और चुकंदर मिक्स जूस का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है, साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि अनार में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तो वहीं, चुकंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं अनार और चुकंदर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
अनार और चुकंदर का जूस पीने के 7 फायदे-Anar Aur Chukandar Ka Juice Pine Ke Fayde In Hindi

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या होने पर अनार और चुकंदर के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस मिश्रण में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अनार और चकुंदर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अनार और चुकंदर मिक्स जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अनार और चुकंदर के जूस का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार और चुकंदर दोनों ही विटामिन से भरपूर होते हैं, जो दाग धब्बे, झुर्रियों जैसी समस्या को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर निखार भी आता है।

पेट के लिए फायदेमंद

अनार और चुकंदर के जूस का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार और चुकंदर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर अनार और चकुंदर के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

दिल के लिए फायदेमंद

अनार और चुकंदर के जूस का सेवन दिल (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार और चुकंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में और दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको अनार और चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अनार और चुकंदर आयरन (Iron) से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info